Breaking News
Home / BREAKING NEWS / आशीष कोचिंग सेंटर द्वारा आयोजित हुई 1600 मीटर दौड़ में जितेंद्र ने मारी बाज़ी 
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

आशीष कोचिंग सेंटर द्वारा आयोजित हुई 1600 मीटर दौड़ में जितेंद्र ने मारी बाज़ी 

रिपोर्ट आशीष सिंह 

आशीष कोचिंग सेंटर द्वारा आयोजित हुई 1600 मीटर दौड़ में जितेंद्र ने मारी बाज़ी

खेल से शरीर चुस्त और दुरस्त रहता : जवाहर वर्मा

रामसनेही घाट , बाराबंकी। रविवार को आशीष कोचिंग क्लासेज के अध्यक्ष आशीष वर्मा के द्वारा 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता पायका मैदान रामसनेही घाट में आयोजित करायी गयी। जिसमें मुख्य अतिथि जवाहर लाल वर्मा भाजपा नेता व विशिष्ट अतिथि अभिषेक वर्मा (जिला पंचायत सदस्य), विवेक सिंह, आचार्य अनूप पाण्डेय (सर्वदेव मन्दिर मूसेपुर) उपस्थित रहे। भाजपा नेता जवाहर वर्मा ने कहा कि खेल से शरीर चुस्त और दुरस्त रहता है। भाजपा सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही। ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को मौका मिले इसके लिए सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष कराया जा रहा है। दौड़ प्रतियोगिता के प्रथम विजेता जितेन्द्र (कोटवा सड़क) को पुरूस्कार स्वारूप रू0 2100 की नगद धनराशि और प्रमाण-पत्र, ट्राफी देकर सम्मानित किया गया तथा द्वितीय विजेता आनन्द (दरियाबाद) को पुरूस्कार स्वारूप रू0 1100 की नगद धनराशि और प्रमाण-पत्र, ट्राफी देकर सम्मानित किया गया तथा तृतीय विजेता राज लोधी (बृन्दावन) को पुरूस्कार स्वारूप रू0 551 की नगद धनराशि और प्रमाण-पत्र, ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कुल प्रतिभागी की संख्या 20 थी। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेताओं ने अपने संघर्षों के द्वारा अपना पंचम लहराया। दौड़ प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को जागृति करना था। प्रतियोगिता को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु सहयोगीगण अमन सर, (आशीष कोचिंग क्लासेज), उपाध्यक्ष राज कुमार सर (आशीष कोचिंग क्लासेज), मुकेश शर्मा, प्रशान्त मिश्रा, मंच संचालक प्रखर तिवारी, आयुष शुक्ला (लेखपाल उत्तर प्रदेश सरकार), विनय (विवेकानन्द लाईब्रेरी), रोमित सर (टापर्स क्लासेज), राज वर्मा (प्रधान ग्राम पंचायत गुनौली) अनुपम शुक्ला, शिवा तिवारी, सचिन तिवारी, जितेन्द्र, शिवनाथ, शिवाकन्त, विष्णु गुप्ता, चन्दन तिवारी सर, अरबिन्द, राम प्रकाश (पत्रकार), अशीष सिंह (पत्रकार), पंकज राणा (पत्रकार), राकेश वर्मा (भिटरिया), आशीष कोचिंग क्लासेज के सभी विद्यार्थी, आदि समस्त सहयोगीगण और दर्शकगण उपस्थित रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp