Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा 
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा 

रिपोर्ट राज कुमार पांडेय CMD न्यूज़ बस्ती 

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा 

 

बस्ती। जनपद के पांडेय बाजार में रतन एंड टाटा कंपनी द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ।

कथा के प्रथम दिवस में पंडित रत्नेश शास्त्री जी महराज ने श्रीमद् भागवत कथा के महात्मा को तथा सुनने का नियम और सुनने का स्थान के बारे में उपस्थित श्रोताओं को बताया।

कथा के द्वितीय दिवस में रत्नेश जी महाराज ने सुखदेव और परीक्षित के जन्म की कथा को सुनाया तथा महाराज जी ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण करने से प्रेत आत्मा की भी मुक्ति हो जाती है।

कथा को श्रवण करने भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे, कथा को सुन सभी श्रोता भाव विभोर हो गए और महाराज जी के भजनों पर लोग झूम उठे।

वही व्यास जी महाराज ने बताया कि वैदिक ब्राह्मण पवन पांडे, आचार्य हिमांशु, आचार्य ललित द्वारा वेद मंत्रों के माध्यम से विधिवत पूजन पाठ किया जा रहा है।

कथा व्यास जी ने बताया कि 5 जनवरी को पूर्णाहुति है तब तक रोज श्रीमद् भागवत कथा और भजन कीर्तन चलता रहेगा। द्वितीय दिवस के कथा में कथा के मुख्य यजमान अशोक जायसवाल और लक्ष्मी जायसवाल,रत्नेश जायसवाल,राम,राहुल,रजत, आदि लोग उपस्थित रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply