Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / गोण्डा / गरीब का आशियाना हुआ राख
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गरीब का आशियाना हुआ राख

सुनील तिवारी
ब्यूरोचीफ गोण्डा

गोण्डा। इटियाथोक विकास खंड क्षेत्र के मध्यनगर तिराहे पर राम जियावन के फूस के घर में अलाव से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कुछ पलों में गरीब परिवार के घर में मौजूद अनाज, कपड़ा, चारपाई, बिस्तर सहित सभी घरेलू सामान जलकर खाक हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन हवा चलने की वजह से सब कुछ खाक हो गया और कुछ देर बाद आग स्वतः शांत हुई। फिलहाल घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन गरीब परिवार ने जो कुछ अपने गुजर-बसर के लिए घर में रखा था, सब कुछ जलकर स्वाहा हो गया। इस मौके पर मौजूद रोहित सिंह और सभाजीत सिंह ने बताया कि नुकसान के आकलन के लिए हल्का लेखपाल को सूचना दे दी गई है। लोगों ने बताया कि परिवार के लोग घर में अलाव लगाए थे उसी के चिंगारी से आग लगी।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp