रिपोर्ट राज कुमार पांडेय CMD न्यूज बस्ती

हरियाणा में फिर एक बार नीतियों की जीत – नितेश शर्मा
– भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाकर नया इतिहास रचेगी
बस्ती। मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम आने के पश्चात अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा जिला का समिति नितेश शर्मा ने कहा कि हरियाणा में फिर एक बार नीतियों की जीत हुई है। भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं मतदाता बधाई के असली हकदार हैं।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में भाजपा नेता नितेश शर्मा ने कहा कि विपक्ष लगातार झूठ फैलाने का काम कर रही थी। लेकिन हरियाणा की सम्मानित जनता ने उनके झूठ को सिरे से नकार दिया। कहा कि भाजपा सरकार की जो काम करने की नीतियां और उपलब्धियां हैं। उस ओर हरियाणा की जनता ने अपना मुहर लगाया है। भाजपा नेता ने कहा कि हरियाणा में किसी पार्टी की तीसरी बार सरकार नहीं बनी थी। भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाकर नया इतिहास रचेगी।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel