रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

डीएम ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन
बदायूँ 18 /09/2024 जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने लोक निर्माण विभाग परिसर में डिप्लोमा इंजीनियर संघ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया।
स्वर्गीय बी0एन0 सिंह की 36वीं पुण्यतिथि की स्मृति पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ बदायूं के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन एकता सदन डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन लोक निर्माण विभाग परिसर बदायूं में किया गया। शिविर में सभी ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर रक्तदान की महत्वता पर प्रकाश डाला व अन्य जनों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
शिविर में डिप्लोमा इंजीनियर संघ के विभिन्न पदाधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel