Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / लाखन आर्मी की शोभा यात्रा में हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा प्रांगण
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

लाखन आर्मी की शोभा यात्रा में हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा प्रांगण

रिपोर्ट आशीष कुमार 

लाखन आर्मी की शोभा यात्रा में हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा प्रांगण

 

22 जुलाई 2024 रामसनेही घाट। बाराबंकी के रामसनेहीघाट तहसील के पूरे बरजोर सिंह से सावन के प्रथम सोमवार को गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का आयोजन लाखन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष लवकेश पासी ने किया।शोभायात्रा में बाराबंकी 53 लोकसभा से प्रत्याशी मिथिलेश कुमारी भी साथ रही। पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी अनुभव विश्वकर्मा भी शोभायात्रा में शामिल हुए।गाजे बाजे और डीजे के साथ शोभा यात्रा कोटवा सड़क सनौली चौराहा से होते हुए सिद्धौर के लिए निकल गई। इसमें सैकड़ो की संख्या में शिव भक्त शामिल हुए। शोभायात्रा सिद्धौर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान शिव भक्तों ने सिद्धेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ के ऊपर जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया। डीजे की धुन पर भगवान भोलेनाथ के गीतों और हर हर बम बम हर हर महादेव के जयकारों के साथ पूरा माहौल शिव मय हो गया।

इस मौके पर लाखन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष लवकेश पासी ने कहा कि शिव हमारे आराध्य और शिव के दर्शन पूजन को हम लाखन आर्मी के लोग शिव भक्तों के साथ पैदल चलकर शोभायात्रा निकाल रहे है।सावन के इस पवित्र माह में भोले नाथ अपने सभी भक्तो का कल्याण करे इसी उद्देश्य के साथ यह शोभायात्रा निकाली गई।सैकड़ो की संख्या में लाखन आर्मी के लोग और अन्य शिवभक्त शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान शिव के दर्शन को जा रहे है।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp