Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / जनपद में पशुधन मंत्री व जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर किया वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

जनपद में पशुधन मंत्री व जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर किया वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

जनपद में पशुधन मंत्री व जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर किया वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

 

जनपद में पौधारोपण का लक्ष्य पूर्ण,पीएम-सीएम के आवहान पर सभी ने लगाया एक पौधा माँ के नाम

बदायूँ 20/07/2024   प्रदेश में एक ही दिन में 36.50 करोड़ वृक्षारोपण जन अभियान 2024 कार्यक्रम अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह व जनप्रतिनिधियों ने दी किसान सहकारी शुगर मिल शेखूपुर में मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।

जनपद में 52 लाख 36 हजार 271 पौधारोपण का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आह्वान किया है कि सभी एक पौधा अवश्य रोपित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि सिर्फ पौधा रोपित ही ना करें बल्कि उसको सिंचित कर बड़ा भी करें।

शनिवार को पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान 2024 अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अथिति मा0 पशुधन, दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि वृक्षों का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। वृक्ष पर्यावरण संतुलन में सहायक होते हैं, इससे हमें ऑक्सीजन मिलती है। उन्होंने कहा कि एक पौधा मां के नाम रोपित करें।

उन्होंने कहा कि जैसे माँ हमें जन्म देती है उसी प्रकार वृक्ष भी हमें जीवन देते हैं। उन्होंने कहा कि गंगा को निर्मल व अविरल रखना आवश्यक है। गंगा मोक्ष प्रदायिनी है। उन्होंने कहा कि हम वृक्ष भी लगाए तथा उसकी रक्षा भी करें, उसका सिंचन करें ताकि वह भविष्य में बड़ा होकर पर्यावरण संतुलन में सहायक होते हुए छाया व फल दे सके।

जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रकृति का दोहन रोकने तथा पर्यावरण संतुलन बनाने के लिए सभी को पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को एक पौध मां के नाम पर पौधारोपण अवश्य करना चाहिए तथा उसकों सिंचित भी करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि जब हमारा देश के 140 करोड लोग एक कदम आगे बढ़ते हैं तो देश 140 करोड़ कदम आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि सभी अगर प्राण ले लें कि वह वृक्षारोपण में प्रतिभाग करेंगे तो प्रधानमंत्री का जो लक्ष्य है कि वर्ष 2070 तक जीरो प्रतिशत उत्सर्जन वाला देश भारत बने तो उस लक्ष्य को हम प्राप्त कर पाएंगे।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि जो भी पेड़ लगाए जाते हैं उनके जीवित रखना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में 30 साल पूर्व एक पौधा रोपित किया था जो आज बढ़कर एक विशाल वृक्ष का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि जब भी वह उस वृक्ष को देखते हैं तो हर्ष का अनुभव करते हैं। उन्होंने कहा कि लोग अपने जन्मदिन व शादी की सालगिरह पर भी पेड़ लगाकर उसकी यादगार बनाने का कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को अपने जीवन में पौधारोपण अवश्य करना चाहिए।

सदर विधायक महेश सिंह गुप्ता ने कहा कि जब सभी लोग अपने दायित्व का निर्वहन ठीक प्रकार से करेंगे तो हमारा भारत विश्व गुरु बनेगा।

जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने आगंतुक सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के आवहान पर एक पेड़ मां के नाम पर पौधा रोपण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माँ की तरह ही पेड़ को सुरक्षा व सम्मान प्रदान करें।

मा0 पशुधन मंत्री, जनप्रतिनिधि, अधिकारियों व छात्र व छात्राओं द्वारा भी वृक्षारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया व सभी ने पौधारोपण किया तथा एक पेड़ मां के नाम भी रोपित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व मां गंगा को निर्मल व अविरल रखने के आवाहन के संबंध में एक नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व जनसामान्य ने सराहा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, सचिव चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग रंजन कुमार, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग प्रदीप कुमार वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य लोग, छात्र- छात्राएं आदि मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp