Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / बीआरसी म्याऊं पर हुआ विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन ।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बीआरसी म्याऊं पर हुआ विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन ।

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बीआरसी म्याऊं पर हुआ विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन ।

बदायूँ 7/3/2024गुरुवार राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत महानिदेशक महोदय स्कूल शिक्षा से प्राप्त शासनादेश के अनुपालन में एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं महोदया द्वारा प्रदत्त दिशा निर्देश एवं खंड शिक्षा अधिकारी महोदय म्याऊँ के संयोजन में ब्लॉक संसाधन केंद्र म्याऊं में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरणों में कराया गया।

जिसमें परिषदीय विद्यालयों के उच्च प्राथमिक एवं संविलियन विद्यालय के कक्षा 6, 7, 8 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता के प्रश्न पत्र निर्माण, परीक्षा का सफल संचालन एवं आयोजन एवं परीक्षा परिणाम में खंड शिक्षा अधिकारी महोदय एवं विज्ञान एआरपी वीरपाल सिंह एवं परिषदीय विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं कर्मचारियों ने आयोजन में प्रतिभाग किया साथ ही परीक्षा के सफल संचालन में अपना बहुमूल्य योगदान देकर बच्चों की सफलता और उपलब्धियो को सराहा।
आज की क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 8 के 82 कक्षा 7 के 68 एवं कक्षा 6 के 34 छात्र छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया इन छात्र-छात्राओं में से टॉप 10 छात्र-छात्राओं को जिला स्तर पर होने वाली क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जाएगा जिसमें कक्षा 8 के 6, कक्षा 7 के 3और कक्षा 6 का 1 छात्र जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
इस प्रतियोगिता के आयोजन में एआरपी नरेश कुमार अग्रवाल, एआरपी अमरचंद गौड संकुल शिक्षक ताबिश कदीर ,जयपाल सिंह, सुनील यादव, मीनाक्षी ,गिरीश कौशल, पुष्पेंद्र ,सरिता सचान ,रविंद्र सैनी, राजेश कुमार और कृष्ण स्वरूप आदि शिक्षकों का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम के अंत में 100 छात्रों को प्रमाण पत्र किट एवं विजयी छात्रों को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजेश कुमार ,मोहम्मद अराफात खान ,उदयवीर यादव ,सुधीर यादव रविंदर ज्ञानी, असलम खान ,शिवम शर्मा ,शिव कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे और कार्यक्रम का संचालन अभिषेक अनंत द्वारा किया गया।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp