Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / आयोध्या / मवई अयोध्या – रुश्दी मियां बसपा छोड़ पुनः थामा सपा का दामन दो साल बाद पुनः हुई घर वापसी
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मवई अयोध्या – रुश्दी मियां बसपा छोड़ पुनः थामा सपा का दामन दो साल बाद पुनः हुई घर वापसी

रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – रुश्दी मियां बसपा छोड़ पुनः थामा सपा का दामन दो साल बाद पुनः हुई घर वापसी

अयोध्या 5 मार्च – रुदौली विधानसभा के बहुजन समाज पार्टी से विधायकी का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी सैय्यद अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां ने अपने समर्थको के साथ आज लगभग दो साल बाद पुनः हाथी से उतरकर अपने घर समाजवादी पार्टी मे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सँग एवं वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति मे साइकिल पर सवार होकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सपा का दामन थाम लिया।आपको बताते चले कि श्री रुश्दी मियां इससे पूर्व समाजवादी पार्टी से दो बार विधायक व एक बार राज्यमंत्री रह चुके है। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा से टिकट कटने के बाद पार्टी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी मे शामिल हो अपनी ताल ठोकी थी जिसमे उन्होंने हाजी फिरोज खान गब्बर को कडी चुनौती देकर पचास हजार से अधिक वोट प्राप्त किया था। साथ हो साथ सभी अटकलो पर भी विराम लगाया रुश्दी मियां के पुनः सपा पार्टी मे शामिल होने से इनके समर्थको मे काफ़ी उत्साह देखने को मिल रहा है रुश्दी मियां के पार्टी मे आने से अयोध्या से लोकसभा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को भी फायदा मिलेगा। ऐसा राजनीतिक गणितज्ञ का मानना है।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp