अभी तक नहीं हटा ट्रैक्टर ट्रॉली पर से गन्ना
नानपारा, बहराइच- जिले के रामपुर से गन्ना लेकर आई ट्रक देर रात को चीनी मिल परिसर में ट्रैक्टर ट्राली पर ट्रक पलट गई। ट्रैक्टर ट्रॉली पर भी गन्ना लदा हुआ था वाहन पर कोई आदमी था या नही इस बात की जानकारी अभी नही हुई हैं।
जिले के रामपुर से ट्रक संख्या यूपी 40 डी 8324 श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल नानपारा में गन्ना लेकर आई गुरुवार रात में गन्ना नानपारा में स्थित श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल भेजवाया गया। ट्रक में गन्ना ज्यादा मात्रा में लदा था। रात 10 बजे के आसपास ट्रक चालक नियंत्रण खो गया और ट्रक मिल में ही पलट गई। चालक ने शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई ली है। वहीं ट्रैक्टर ट्रॉली ट्रक के नीचे पूरी तरह से दब गई। ट्रैक्टर ट्रॉली में कोई था या नहीं इसकी अभी जानकारी नहीं हो सकी है। जानकारी अनुसार अभी गन्ना भी नहीं हटाया गया है।
नानपारा बहराइच- चीनी मिल में ट्रैक्टर ट्रॉली पर पलटा ट्रक, ओवरलोडिंग ट्रक से ट्राली तहस नहस
अभी तक नहीं हटा ट्रैक्टर ट्रॉली पर से गन्ना#latestnews #breakingnews #breaking #dailynews #newspaper #news #cmdnews #NewsUpdate #UPDATE #up #watch #NewsAlert #bahraich pic.twitter.com/iXUZWovJvT
— CMD NEWS (@cmdnewsindia) January 26, 2024
इस मामले में कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में कोई सवार नहीं था। गन्ना कुछ देर में हटेगा।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel