भारतीय जनता पार्टी की एक अति आवश्यक विधानसभा स्तरीय बैठक नगर के महर्षि कश्यप हिंदू संस्कृति विद्यालय में आयोजित हुई जिसमें केंद्र एवं प्रदेश की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर पहचाने एवं गति देने के लिए चर्चा हुई | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे एवं विशिष्ट अतिथि राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ टिंकू सिंह मौजूद रहे |
बैठक कों सम्बोधित करते हुए महामंत्री टिंकू सिंह ने वोटर चेतना अभियान, नमो एप अभियान, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, विकसित भारत अभियान, नव मतदाता सम्मेलन, श्री राम जन्मभूमि मंदिर दर्शन अभियान, बूथ सशक्तिकरण अभियान के बारे में बताया |जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने कहा की जो भी योजनाए या अभियान चल रहे हैं उनकी प्रतिदिन समीक्षा होनी हैं और जो भी लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं उनको जल्द ही पूरा किया जाए | 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी 1 दिन पहले से ही स्वच्छता अभियान चलाकर एवं जैसे दीपावली में अपने घर को साफ स्वच्छ रखते हुए दीपक एवं झालर लगाकर सजाते हैं इस तरह 22 जनवरी को भी अपने घर को सजाये | ऐसे ही तमाम बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई | इस अवसर पर विधानसभा के समस्त मंडल अध्यक्ष गण, पूर्व अध्यक्ष सहकारी बैंक घनश्याम सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि शिवपुर सुधीर यज्ञसैनी, रूपनारायण जायसवाल,मंडल प्रभारी देवेंद्र पाठक, युवा मोर्चा महामंत्री अखिलेश यादव गोले, अभय मद्धेशिया, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता, रेखा पाण्डेय शाहिद सैकड़ो पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे | कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री आनंद रस्तोगी ने किया |
Home / BREAKING NEWS / बहराइच- विधानसभा स्तरीय बैठक नगर के महर्षि कश्यप हिंदू संस्कृति विद्यालय में आयोजित
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल
रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel