Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव गोंडा जिले के प्रभारी मुकेश सिंह चौहान ने कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता करते हुए
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव गोंडा जिले के प्रभारी मुकेश सिंह चौहान ने कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता करते हुए

रिपोर्ट सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव गोंडा जिले के प्रभारी मुकेश सिंह चौहान ने कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता करते हुए

 

कांग्रेश पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी ने किया प्रेस वार्ता

दिनांक -09-01-2024 गोंडा ।। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव गोंडा जिले के प्रभारी मुकेश सिंह चौहान ने कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि देश की भाजपा सरकार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोक पाने में असफल साबित हुई है भाजपा केवल जाति धर्म मजहब के नाम पर सत्ता में काम कर रही है । श्री चौहान ने कहा कि राम सबके हैं इसमें भाजपा के सर्टिफिकेट का कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती पूरा देश भगवान श्री राम एवं अन्य देवी देवताओं को मानता था मानता है मानता रहेगा किंतु कांग्रेस पार्टी चुनाव के मैदान में भाजपा से विकास का हिसाब मांगते हुए जैसा कि उन्होंने चुनाव में 15 लाख देश की जनता को देने का वादा किया था सत्ता में आने पर नहीं दिया दो करोड़ प्रति वर्ष रोजगार देने की बात की थी किंतु नहीं दे पाई महंगाई को कम करने का वादा किया था जिसमें गैस सिलेंडर का दाम खाने-पीने की वस्तुएं यह सब सस्ता देने का वादा किया था किंतु भाजपा की मोदी सरकार जब से केंद्र के सत्ता में बैठी है तब से महंगाई दर महंगाई देश की जनता को झेलना पड़ रहा है। आगे श्री चौधरी ने कहा कि जहां भाजपा विपक्षी दलों की बात को संसद में सुनने का मौका नहीं देती वही मनमाने ढंग से कभी किसानों के खिलाफ कभी ड्राइवर के खिलाफ कभी कर्मचारी के खिलाफ निर्णय लेती रहती है भाजपा केवल मुद्दों से ध्यान भटकने के लिए कभी मंदिर का सहारा कभी जात धर्म का ढिंढोरा पीठ कर असल मुद्दे से देश के लोगों का ध्यान भटकना चाहती है किंतु कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं होने देगी राहुल गांधी के नेतृत्व में एवं मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशन में कांग्रेस पार्टी का एक सिपाही देश की हिफाजत एवं उसके विकास के लिए संकल्पित है। कांग्रेस भवन पहुंचने पर कार्यवाहक जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे शहर अध्यक्ष रफीक रेनी अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष सगीर खान पीसीसी सदस्य जलील अहमद खान पूर्व शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान डिंपल सिंह दिलीप शुक्ला अभिषेक तिवारी वसीम सिद्दीकी शाहिद अली कुरेशी शुक्ला प्रसाद शुक्ला तवाज खान रघुपति त्रिपाठी मोबीन खान जितेश शर्मा विनय प्रकाश त्रिपाठी ज्ञानचंद श्रीवास्तव शुक्ला प्रसाद शुक्ला अजय रस्तोगी इबाद अहमद अरविंद शुक्ला शहजादे मेवाती राम श्रृंगार भारती अवसर अहमद मोहम्मद शोएब सहित सैकड़ो कांग्रेस नेताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp