Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम से, नोडल अधिकारी रहे, नदारद
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम से, नोडल अधिकारी रहे, नदारद

रिपोर्ट एम. असरार सिद्दीकी

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम से, नोडल अधिकारी रहे, नदारद

बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने के लिए ग्राम पंचायतों में आयोजित हो रही विकसित भारत संकल्प यात्रा, कार्यक्रम का आयोजन, बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत मिर्जापुर चहलवा में बगैर नोडल अधिकारी के संपन्न हुआ। कर्मचारियों ने बताया कि नवाबगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत मिर्जापुर चहलवा में रोस्टर के अनुसार कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इस कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बहराइच ओम प्रकाश सिंह नामित थे। परंतु वह स्वयं नहीं पहुंचे, और न ही उनका कोई प्रतिनिधि ही मौजूद था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख जय प्रकाश सिंह रहे। ग्राम पंचायत मिर्जापुर चहलवा में भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में गोद भराई व महिलाओं को अन्न प्राशन कराया गया। उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि, सरकार गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की कृत संकल्प है। जिससे सभी का विकास होगा, और विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि सहायक अध्यापक अजय मिश्रा, एडीओ कोआपरेटिव सर्वेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. आर.एन. वर्मा के अलावा स्वास्थ्य एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मौजूद ग्राम वासियों को दिया। इस दौरान स्वास्थ विभाग से डा. सहीन किसवर, हरिराम आर्या, सुनीता चौधरी, सुमन देवी, जसवंत कुमार, मुदशिर अहमद, कल्पना व सचिव जगजीवन राम, ग्राम प्रधान शमा परवीन सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच के नानपारा में रामलीला मंच से पेड़ कटान और कमीशन के आरोपों तक गरमाई सियासत, दिलीप वर्मा के आरोपों पर रामनिवास वर्मा का पलटवार—CM और मंत्री को लिखे पत्रों का दिया हवाला

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव दिलीप वर्मा ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, रामनिवास वर्मा बोले—आरोप निराधार; …

Leave a Reply

WhatsApp