Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / अमहट घाट पर लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रतिमा का लोकार्पण
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

अमहट घाट पर लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रतिमा का लोकार्पण

रिपोर्ट अवनीश कुमार मिश्रा सीएमडी न्यूज़ 

अमहट घाट पर लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रतिमा का लोकार्पण

 

बस्ती । लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयन्ती अवसर पर मंगलवार को उनकी प्रतिमा का अनावरण कुंआनो तट के अमहट घाट पर स्थित नगर पालिका परिषद के पार्क में किया गया। भाजपा विधायक अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, आयोजक अपना दल एस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी आदि ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश को आजाद कराने, कई बिखरी रियासतों को भारत से जोड़ने और गृह मंत्री के रूप में जो भूमिका निभायी देश उन्हें सदैव याद करेगा।

अपना दल एस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी ने बताया कि लम्बे समय से मण्डल मुख्यालय पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा न होने की कमी खल रही थी, लम्बे प्रयास और सहयोग से यह विशाल प्रतिमा नयी पीढी को रचनात्मक ऊर्जा प्रदान करेगी। लोग पटेल जी के जीवन संघर्ष और अदम्य इच्छा शक्ति से प्रेरणा लेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश शुक्ल, पं. सरोज मिश्र, राजेश पाल चौधरी, झिनकान चौधरी, धु्रवचन्द्र चौधरी आदि ने पटेल जी के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य रूप से डा. एस.पी. पटेल, गीता वर्मा, विनोद भट्ट, इरफान अहमद, महेन्द्र चौधरी, महिपाल पटेल, अभय पटेल, नागेन्द्र कुमार, अमरेन्द्र कुमार, रामजीत, ज्ञानदास चौधरी, जितेन्द्र पटेल, सूरज चौधरी, राजकुमार चौधरी, बब्बन शर्मा, लवकुश चौधरी, अमित चौधरी, सोनू चौधरी, इन्द्रभान चौधरी, दिलीप चौधरी, लालचंद चौधरी, कन्हैया चौधरी, सुनील चौधरी, विकास चौधरी, अनिल चौधरी के साथ ही बडी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गो के लोग उपस्थित रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp