ग्रामसभा कोटवा तहसील नानपारा विकासखंड शिवपुर के दबंग कोटेदार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए श्लोक कुमार चौधरी बूथ अध्यक्ष कोटवा को जान से मारने की धमकी दी गई।
बता दें कि ग्रामसभा कोटवा कोटेदार प्रतिनिधि मलखान सोनकर उर्फ लेखपाल अपने नौकरानी रामदेई के नाम पर कोटा संचालित करता है जो यूनिट से कम राशन देता है और अधिक पैसे भी वसूल करता है इस के खिलाफ गांव के ही श्लोक कुमार चौधरी बूथ अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कोटवा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाया जिसके बदले उनकी मां को रोककर कहाँ गया कि अपने बेटे श्लोक से कहो जो हो रहा हैं होने दो वरना उन्हें जान से मार देंगे धमकी दी गई दबंग कोटेदार यह कार्य लगभग 2 वर्षो से कर रहा है इसके बाबत गांव के कई लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की है पर खाद्य रसद अधिकारियों द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
रिपोर्ट: विवेक कुमार श्रीवास्तव
CMD News Newspaper & Live News Web Channel