Breaking News
Home / आयोध्या / मवई अयोध्या – सपा कार्यकर्ताओं ने चौधरी शहरयार का किया जोरदार स्वागत
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मवई अयोध्या – सपा कार्यकर्ताओं ने चौधरी शहरयार का किया जोरदार स्वागत

रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – सपा कार्यकर्ताओं ने चौधरी शहरयार का किया जोरदार स्वागत

अयोध्या – रुदौली विधान सभा क्षेत्र में एहसान मो अली उर्फ़ चौधरी शहरयार को समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर सम्मान समारोह का क्रम जारी है। इसी क्रम में लोहरास पुरवा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से उनका स्वागत किया।

चौधरी शहरयार ने अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का धन्यवाद दिया व साथ ही कहा कि उन्होंने रुदौली विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ाया है।उन्होंने कहा की पार्टी के छोटे से छोटे कार्यकर्ता का मान सम्मान उनका मान सम्मान है ।वे पार्टी के कार्यकर्ता की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे।

चौधरी शहरयार ने कहा कि दलित व पिछड़ों का उत्पीड़न सबसे ज़्यादा भाजपा की सरकार में हुआ है।इस वर्ग को भाजपा ने मात्र वोट के लिए उपयोग किया गया है।उन्होंने कहा की जनता आज भी अखिलेश यादव की सरकार में लागू की गई विकास योजनाओं को याद करती है।उनके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश ने ऐतिहासिक प्रगति की ओर कदम बढ़ाए,जब कि आज भाजपा सरकार में आम आदमी ठगा सा महसूस करता दिख रहा है।उन्होंने आगामी लोक सभा चुनाव में सभी वर्गों से अपील करते हुए कहा कि एक जुट हो कर इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत होने की बात कही। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह दिखाई दिया।

About CMD NEWS UP

Check Also

डीएम ने किया सीएचसी बिल्सी का निरीक्षण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा डीएम ने किया सीएचसी बिल्सी का निरीक्षण   डीएम ने दी …

Leave a Reply