गोंडा ।। जगदम्बा शरण सिंह महाविद्यालय बेलसर में आयोजित किया। संयुक्त मोर्चा सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने की, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गोंडा बलरामपुर से विधानपरिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री अजय सिंह ने किया।सम्मेलन का शुभारंभ अध्यक्ष और मुख्य अतिथि ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। जिला मीडिया प्रभारी शिवांशु मिश्र ने बताया कि संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में सभी मोर्चों के सैकड़ों कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने बताया कि कैसे मोदी सरकार अपने इन 9 वर्षों में देश का समग्र और चौमुखी विकास कर रही है, जहां पिछली सरकारें भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी थीं वहीं मोदी सरकार बेदाग छवि के साथ लगातार देश को विश्व में नई पहचान दिला रही है। मुख्य अतिथि ने बताया कि कैसे मोदी सरकार अपने इन 9 वर्षों में हर गरीब परिवार की मुख्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है और उनके आवास,भोजन,पानी,गैस सिलेंडर,शौचालय,मुफ्त बीमा, किसान सम्मान निधि और 5 लाख तक मुफ्त इलाज आयुष्मान कार्ड के द्वारा प्रदान कर रही है।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी—सुरेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान सम्मेलन, देव नारायण मिश्र जिला महामंत्री किसान मोर्चा, राकेश भारती प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुसूचित मोर्चा, रक्षाराम भारती जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, प्रांशू श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा तरबगंज, हरिकृष्ण मौर्य मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा तरबगंज, अनिल सिंह मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा बेलसर, अजीत सिंह मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा बेलसर,विवेक कुमार कनौजिया,बलवंत सिंह,लवकुश शुक्ला,रमेश भारती,राम भजन शुक्ल, विक्रम शंकर तिवारी, राहुल दूबे, नंदन मिश्र, रमेश सिंह आदि।
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / गोण्डा: 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा के द्वारा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Tags breaking news उत्तर उपलक्ष्य के खबरें गोण्डा द्वारा पूर्ण प्रदेश प्रमुख भाजपा में मोर्चा वर्ष सम्मेलन संयुक्त होने
Check Also
बहराइच – 26 जुलाई को तैनाती, 30 जुलाई तक काम शुरू नहीं – पंचायतों में सचिव नदारद, बीडीओ बोली चार्ज देने गए है सचिव
समाचार प्रस्तुति:- विवेक श्रीवास्तव बहराइच। बलहा विकासखंड के कई ग्राम पंचायतों में सचिव की तैनाती …