रिपोर्ट-अवनीश कुमार मिश्रा बस्ती सीएमडी न्यूज
बस्ती। थाना छावनी अंतर्गत ग्राम गौरियानैन से ग्रामवासियों द्वारा पुलिस चौकी विक्रमजोत थाना छावनी पर सूचना मिली की सरयू नदी की धारा में एक व्यक्ति की लाश तैर रही है। छावनी थाना प्रभारी उमाशंकर तिवारी के निर्देशन में चौकी विक्रमजोत पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा गया, कि एक व्यक्ति डूबता हुआ जा रहा है जिसका हाथ हिल रहा है, मौके पर स्थानीय गोताखोरों की मदद से उस व्यक्ति तक पहुंचा गया तो पाया गया कि वह व्यक्ति जिंदा है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकलवाया गया तथा नाम पता पूछा गया तो अपना नाम भानु प्रताप मिश्र पुत्र ऋषिकेश मिश्र ग्राम अशरफपुर थाना मनिकापुर जनपद गोंडा बताया तथा पूछताछ करने पर बताया कि मैं पित्र पक्ष में श्राद्ध और दर्शन हेतु अयोध्या आया था स्नान करने के लिए नदी में घुसा परंतु धारा में बह गया मैं निकलने का काफी प्रयास किया परंतु निकल नहीं पाया और बहते हुए यहां तक चला आया। प्रभारी चौकी विक्रमजोत द्वारा व्यक्ति को पुलिस चौकी विक्रमजोत लाया प्राथमिक उपचार के पश्चात चाय नाश्ता व भोजन कराकर उसके पुत्र श्याम बाबू मिश्र से जरिए दूरभाष संपर्क कर उसे पुलिस चौकी बुलाया गया तथा उन्हें सुपुर्द किया गया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel