दिनांक 30-01-2022
सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज
तख्त बदल दो ताज बदल दो कटरा से बेईमानों का राज बदल दो- विनोद शुक्ला
गोंडा ।। शर्मा होटल मे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विनोद शुक्ला जी ने बताया कि मैं भारतीय जनता पार्टी का कई वर्षों से सिपाही रहा हूं लेकिन मुझे भारतीय जनता पार्टी नहीं टिकट नहीं दिया उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 40 वर्षों तक एक ही नेता अपना गद्दी आसीन रहेगा तो क्या कार्यकर्ता केवल दरी ही बिछाते रहेंगे सिंबल के बयान पर कहा कि जनता के ऊपर है जो कटरा की जनता कहेगी वही हमारा सिंबल होगा उन्होंने यह भी बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी से ई-मेल द्वारा इस्तीफा दे देंगे विकास के नाम पर उन्होंने कहा कि जो लोग गरीब थे वह गरीब ही रह गए और जो लोग नेताओं के आगे पीछे घूमते थे उनका दो मंजिला मकान बन गया एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कटरा मेरी जन्म भूमि है मेरी कर्म भूमि है मैं कटरा से ही चुनाव लडूंगा और जीतने के बाद पूरे जनपद के हर गरीब मजलूम की सहायता करूंगा टिकट कटने पर बताया कि मैं गोंडा के बड़े नेताओं का चरण वंदन नहीं कर पाया इसलिए मेरा टिकट कटा।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel