दरियाबाद के प्रथम आगमन पर अरविंद सिंह गोप का कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
रिपोर्ट।।आशीष सिंह
बनीकोडर, बाराबंकी।। 270 विधानसभा दरियाबाद के प्रथम आगमन पर समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री कद्दावर नेता अरविंद सिंह गोप का अहमदपुर टोल प्लाजा के पास समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत में शिवम् सिंह,सूबेदार सिंह,मोहित सिंह,गुड्डू रावत आदि लोग मौजूद रहे।इसके बाद आगे कस्बा कोटवा सड़क में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत में जिला अध्यक्ष मोहम्मद हफीज अयाज पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह, युजन सभा के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन, यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष साफे जुबेरी आदि नेताओं के साथ 270 दरियाबाद में सपा कार्यालय का उद्घाटन किया , जिनका जगह जगह पर भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया । इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य ,प्रतिनिधि डॉ एम एल साहू युजन सभा के जिला सचिव अवधेश वर्मा, प्रधान प्रेम नारायन यादव ,मोहम्मद आरिफ जलाल उर्फ छोटू भैया, प्रांशु वर्मा ,श्री चंद वर्मा ,राम धीरज आदि तमाम कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel