Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / बहराइच: कूड़ा कचरा जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं कस्बेवासी। शासन प्रशासन द्वारा नहीं जलवाए गए अलाव और ना ही वितरित किए गए गरीबों को कंबल।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: कूड़ा कचरा जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं कस्बेवासी। शासन प्रशासन द्वारा नहीं जलवाए गए अलाव और ना ही वितरित किए गए गरीबों को कंबल।

कूड़ा कचरा जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं कस्बेवासी।
शासन प्रशासन द्वारा नहीं जलवाए गए अलाव और ना ही वितरित किए गए गरीबों को कंबल।

उपेंद्र मिश्रा।। सी एम डी न्यूज

मिहींपुरवा / बहराइच।।  मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शासन प्रशासन द्वारा चौक चौराहे एवं सार्वजनिक स्थल पर ठंड से बचाव के लिए एक भी अलाव नहीं जलवाए गए हैं। इसके साथ ही गरीब बेसहारा निराश्रित गरीब परिवारों को एक भी कंबल नहीं वितरित किए गए हैं। जिससे कस्बेवासियों द्वारा कूड़ा करकट जलाकर ठंड से बचाव का रास्ता अपनाया जा रहा है। मिहींपुरवा कस्बा निवासी शंभू मद्धेशिया, अवनीश त्रिपाठी, शिवलाल जयलाल, सांवल रावत, खुर्शीद आलम, नफीस, चुन्नू इत्यादि लोगों ने बताया कि यह हमारे क्षेत्र की दुर्भाग्य है कि हमें ऐसे जनप्रतिनिधि मिले हैं। जो जनवरी माह में हो रही इस भीषण ठंड से बचाव के लिए एक अलाव की व्यवस्था नहीं करवा सकते हैं तो फिर देश के विकास में वह क्या योगदान देंगे। यह तो यहां के क्षेत्र की जनता जान ही चुकी है।जिसका जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में अपने बहुमूल्य वोट से देगी।

About Anuj Jaiswal

Check Also

बहराइच के नानपारा में रामलीला मंच से पेड़ कटान और कमीशन के आरोपों तक गरमाई सियासत, दिलीप वर्मा के आरोपों पर रामनिवास वर्मा का पलटवार—CM और मंत्री को लिखे पत्रों का दिया हवाला

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव दिलीप वर्मा ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, रामनिवास वर्मा बोले—आरोप निराधार; …

Leave a Reply

WhatsApp