Breaking News
Home / CMD NEWS E-NEWSPAPER / जिला अधिकारी सौम्या अग्रवाल व हरैया विधायक अजय सिंह ने दीप जलाकर मखौड़ा मनवर महोत्सव का किया उद्घाटन।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

जिला अधिकारी सौम्या अग्रवाल व हरैया विधायक अजय सिंह ने दीप जलाकर मखौड़ा मनवर महोत्सव का किया उद्घाटन।

जिला अधिकारी सौम्या अग्रवाल व हरैया विधायक अजय सिंह ने दीप जलाकर मखौड़ा मनवर महोत्सव का किया उद्घाटन।

राजकुमार पांडेय // सीएमडी न्यूज़
बस्ती।।  भगवान राम के मूल स्थान मखौड़ा धाम में मखौड़ा मनवर महोत्सव का जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 600 किसानों को सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक अजय सिंह तथा ब्लाक प्रमुख यशकांत सिंह, सीडीओ डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति भी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन उन्होंने कहा कि महोत्सव के द्वारा हम अपने संस्कृति और परंपराओं को जीवित करते हैं। इसमें भाग लेने वाले सभी लोगों का उत्साहवर्धन करना हम सब का कर्तव्य है।
उन्होंने महोत्सव के शानदार आयोजन के लिए विधायक अजय सिंह को बधाई भी दिया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करें तथा स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए सामान खरीदें ताकि उनका उत्साहवर्धन हो सके।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 टीकाकरण का कैंप लगाया गया है, जिन लोगों की दूसरी डोज बाकी है या जिन्होंने अभी तक पहला डोज नहीं लगवाया है, वे यहां टीका लगवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है। मास्क लगाना तथा व्यक्तिगत स्वच्छता रखना बचाव के उपाय हैं, लेकिन इसके साथ-साथ टीका लगवाना ही सबसे सुरक्षित उपाय है। इसलिए अपना तथा अपने परिवार के सभी लोगों का टीका अवश्य लगवा लें। साथ ही यह टीका सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में भी लगाया जा रहा है। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।
इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन, टीकाकरण शिविर, गन्ना, कृषि, मत्स्य, दुग्ध, पंचायती राज, उद्यान आदि विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।
विधायक अजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मखौड़ा धाम वह स्थान है, जहां राजा दशरथ ने पुत्रेयष्ठी यज्ञ कराया था। इस पावन स्थल के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा यहां पर काफी कार्य कराया गया है। भगवान राम का एक नया मंदिर भी बनवाया जा रहा है। मनवर नदी पर श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए एक छोटा पुल भी बनाया गया है। यह 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का प्रथम पड़ाव भी है, इसलिए इसका विशेष महत्व है। भविष्य में भी इसके विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा कार्य कराए जाएंगे।
इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा 175, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 125, उद्यान विभाग के 100, दुग्ध के 82, पशुपालन के 50, गन्ना के 83, मशरूम उत्पादक 50, बहुउद्देशीय 29 तथा पोल्ट्री का कार्य करने वाले 21 लोगों को प्रशस्ति पत्र एवं पटाका उड़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक कमलेश सोनी, उद्यान अधिकारी राजेंद्र यादव, मत्स्य के संदीप वर्मा, दुग्ध के बृजेश कुमार गुप्ता, कृषि अधिकारी मनीष सिंह, डीपीआरओ शिव शंकर सिंह, राजा शेर सिंह, तथा विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर देश के प्रथम सीडीएस विपिन रावत एवं उनकी पत्नी का चित्र लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिलाधिकारी ने विधायक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ मखौड़ा धाम मंदिर परिसर का अवलोकन किया तथा पर्यटन की दृष्टि से चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों को गति प्रदान करने का निर्देश दिया।

About Anuj Jaiswal

Check Also

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक

बहराइच 16 अप्रैल। जिला प्रशासन एवं मीडिया के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य …

Leave a Reply