Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / हमारा आंगन , हमारे बच्चे कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

हमारा आंगन , हमारे बच्चे कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

हमारा आंगन , हमारे बच्चे कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

आशीष सिंह// सीएमडी न्यूज़

बनीकोडर, बाराबंकी।।  विकासखंड बनीकोडर के अंतर्गत हमारा आँगन ,हमारा बच्चे, कार्यक्रम का आयोजन बीआरसी कोटवा सड़क के प्रांगण में खंड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर संजय कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख उर्मिला वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। तत्पश्चात शिक्षक संकुल एवं शिक्षकों द्वारा सरस्वती वंदना का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम में ए आर पी अतुल कुमार गुप्ता ने निपुण भारत एवं राज्य शिक्षा नीति के परीप्रेषक मे प्री प्राइमरी शिक्षा एवं बुनियाद शिक्षा के उद्देश्य व नीतियां विषय विस्तार में चर्चा की प्रस्तुतीकरण के क्रम में संकुल शिक्षक अनिल कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा 2020 एवं समुदाय एवं अभिभावकों की पूर्व प्राथमिक शिक्षा में भूमिका विषय पर अपना विशेष प्रस्तुतीकरण दिया ।अंत में जनप्रतिनिधि द्वारा प्री प्राइमरी बुनियाद शिक्षा के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु शपथ दिलाई गई ।कार्यक्रम का समापन खंड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर संजय कुमार शुक्ला के उर्जा वन उद्बोधन एवं आशीर्वचन से हुआ हमारा आँगन, हमारे बच्चे, कार्यक्रम के अंतिम सत्र में ए आर पी अखिल सिंह यादव द्वारा सामाजिक सहभागिता विषय पर विस्तार से बिंदुवार चर्चा की गई। कार्यक्रम में विकासखंड के सभी ए आर पी अरुण कुमार ,मनोज कुमार एवं इंद्र कुमार भी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का प्रबंधन राजेश कुमार सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कुल 150 शिक्षक अभिभावक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

About Anuj Jaiswal

Check Also

बहराइच के नानपारा में रामलीला मंच से पेड़ कटान और कमीशन के आरोपों तक गरमाई सियासत, दिलीप वर्मा के आरोपों पर रामनिवास वर्मा का पलटवार—CM और मंत्री को लिखे पत्रों का दिया हवाला

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव दिलीप वर्मा ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, रामनिवास वर्मा बोले—आरोप निराधार; …

Leave a Reply

WhatsApp