Breaking News
Home / CMD NEWS E-NEWSPAPER / विधायक संजय ने किया भूमि पूजन, विपक्ष पर साधा निशाना, गिनाई उपलब्धियां।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

विधायक संजय ने किया भूमि पूजन, विपक्ष पर साधा निशाना, गिनाई उपलब्धियां।

विधायक संजय ने किया भूमि पूजन, विपक्ष पर साधा निशाना, गिनाई उपलब्धियां।

राज कुमार पाण्डेय// सीएमडी न्यूज बस्ती

बस्ती।।  रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के शिवाघाट अत्येष्टि स्थल पर सीढी का भूमि पूजन कर शिलान्यास करने के साथ ही सेखुईया में सी.सी.रोड़ का लोकार्पण किया। इसी कड़ी में उन्होने भिरिया में जनसहयोग कार्यालय का उद्घाटन करते हुये कहा कि विधानसभा चुनाव का विगुल बजने वाला है। क्षेत्र की जनता बेहतर ढंग से जानती है कि उनके सुख दुःख में कौन हमेशा साथ रहा है।
विधायक संजय ने पिछले साढे चार साल में किये गये कार्यो, उपलब्धियों की जानकारी देते हुये कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने यदि इसी लगन से कार्य किया होता तो स्थिति ही दूसरी होती। कहा कि आज रूधौली में सम्पर्क मार्गों का जाल बिछा हुआ है। सड़के बेहतर हुई है और दो नगर पंचायतों के गठन से विकास की गति तेज हुई। शिक्षा, स्वास्थ्य के मोर्चे पर सर्वाधिक कार्य करने के साथ ही पात्रों में आवास, शौचालय बनवाये गये। कहा कि उनके मन में इच्छा है कि विकास खण्डवार लघु उद्योगों की चेन विकसित हो इसके लिये अवसर मिलने के ठीक बाद कार्य शुरू हो जायेगा।
कार्यक्रमों में विधायक संजय के साथ मनोज सिंह, राजू गुप्ता, आकाश सिंह, हर्षित, संजय चौधरी, विपिन जायसवाल, राहुल अग्रहरि, रविन्द्र प्रधान, हनुमत तिवारी, बबलू गुप्ता,राहुल शुक्ला, धनंजय, विकास शर्मा आदि शामिल रहे।
यह जानकारी विधायक संजय प्रताप जायसवाल के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है।

About Anuj Jaiswal

Check Also

जिला उद्योग, व्यापार व श्रम बंधु की बैठक डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न

रिपोर्ट  हरि शरण शर्मा जिला उद्योग, व्यापार व श्रम बंधु की बैठक डीएम की अध्यक्षता …

Leave a Reply