सीतापुर नहीं रुक रहा पत्रकारों का शोषण
सीएमडी न्यूज// अरविंद अवस्थी ( ब्यूरो चीफ)
सीतापुर// थाना सकरन के अंतर्गत 13/12/21 को समय लगभग 5:30 बजे सकरन इंडियन गैस गोदाम से पहले आम के बाग के पास बाइक सवार दो युवकों ने पत्रकार सतीश सिंह को रोका जो लखनऊ जा रहे थे रोकते ही बाइक सवारों ने पत्रकार पर डंडे से किया प्रहार वह गाली देखते हुए मौके से हुए फरार कहने लगे अगर सेक्रेटरी अर्पित गुप्ता के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करोगे उनकी छानबीन करोगे न्यूज़ चलाओगे वह उनकी कंप्लेंट करोगे तुम्हें जान से मार दिया जाएगा क्या बीजेपी सरकार में सच की आवाज उठाने वाले देश के चौथे स्तंभ पर यूं ही होते रहेंगे जानलेवा हमले शासन व प्रशासन बैठा रहेगा मुख दर्शक क्या यह लोग सरकार की छवि को खराब करने में लगे हुए हैं सेक्रेटरी अर्पित गुप्ता ने प्रशासक के टाइम लगभग ₹9200000 का सभी ग्राम सभाओं में कर रखा है घोटाला इसी को लेकर पत्रकार ने खटखटाया था अधिकारियों का दरवाजा अभी तक पत्रकार को मिल रही थी धमकी अब हुआ जानलेवा हमला अब देखना यह है उच्च अधिकारी इस पर क्या लेते हैं संज्ञान थाना अध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कंप्लेन मिली है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
