Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / जनरल बिपिन रावत के निधन से दुनिया में शोक की लहर, रूस ने कहा- भारत ने खोया महान देशभक्त।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

जनरल बिपिन रावत के निधन से दुनिया में शोक की लहर, रूस ने कहा- भारत ने खोया महान देशभक्त।

CMD NEWS UPDATE//

भारत के सीडीएस जनरल बिपिन रावत का बुधवार को एक विमान हादसे में निधन हो गया। उनका सैन्य हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर के पास क्रैश हो गया जिसमें 14 लोग सावर थे। भारतीय वायुसेना ने बताया कि इस दुर्घटना में जनरल रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों का निधन हो गया। जनरल बिपिन रावत भारत के पहले सीडीएस थे। एक बहादुर योद्धा के जाने से न सिर्फ भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर भी शोक की लहर दौड़ गई है।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार शुक्रवार (10 दिसंबर) को दिल्ली छावनी में किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर के कल शाम तक एक सैन्य विमान से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की उम्मीद है। शवों को शुक्रवार को उनके घर लाया जाएगा और लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रद्धांजलि देने की अनुमति दी जाएगी, इसके बाद एक अंतिम संस्कार जुलूस कामराज मार्ग से दिल्ली छावनी में बरार स्क्वायर श्मशान तक निकाला जाएगा।

CDS जनरल बिपिन रावत सहित 13 लोगों की मौत पर कल (9 दिसंबर) उत्तराखंड विधानसभा में शोक व्यक्त किया जाएगा, जिसके बाद सदन को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया जाएगा: राज्य विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल।

CDS जनरल रावत के निधन से पूरा देश गमगीन, जन्मदिन नहीं मनाएंगी सोनिया गांधी।

तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में CDS बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहन शोक संवेदना व्यक्त की।

तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में CDS बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की मौत हुई है: भारतीय वायुएसेना।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार शुक्रवार (10 दिसंबर) को दिल्ली छावनी में किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर के कल शाम तक एक सैन्य विमान से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की उम्मीद है। शवों को शुक्रवार को उनके घर लाया जाएगा और लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रद्धांजलि देने की अनुमति दी जाएगी, इसके बाद एक अंतिम संस्कार जुलूस कामराज मार्ग से दिल्ली छावनी में बरार स्क्वायर श्मशान तक निकाला जाएगा।

About Anuj Jaiswal

Check Also

बहराइच- जनरेटर है तो लेकिन खराब सालो से…. कैसे चले सामुदायिक अस्पताल नानपारा की व्यवस्था?

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नानपारा में जनरेटेर सालो से खराब स्थित में …

Leave a Reply