
एम.असरार सिद्दीकी
रुपईडीहा(बहराईच)। दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे एक ब्यक्ति को रुपईडीहा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।रुपईडीहा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त पवन सिंह पुत्र शंकर निवासी गुरचाही दा0 जैतापुर थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच को मेरे निर्देशन में बनाई गई टीम वरि0 उ0नि0 श्री रुदल बहादुर सिंह व का0 विरेन्द्र गुप्ता ने मुखबिर की सूचना पर जैतापुर मोड के पास से गिरफ्तार किया है।पकड़े गये ब्यक्ति को सदर न्यायालय बहराईच भेज दिया गया है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel