प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह का युवामोर्चा ने किया स्वागत
आशीष सिंह ।। CMD NEWS
देवीगंज, बाराबंकी ।
दरियाबाद क्षेत्र के देवीगंज व बनीकोडर मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। गाजीपुर में रामार्पित महाविद्यालय में युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम के तहत क्षेत्रीय विधायक सतीश चंद्र शर्मा व हर्षवर्धन सिंह ने युवाओं को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्हें संबोधित किया। इसी बीच वहां पर उपस्थित लोगों से भाजपा द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान के अंतर्गत मोबाइल नंबर पर मिसकॉल कर भाजपा की सदस्यता भी दिलाई गई। इस मौके पर भाजयुमो नेता रूपेश प्रताप सिंह, चंद्रकेतु अवस्थी, अनुज वर्मा, भाकिमो मंडल महामंत्री आशीष सिंह, जितेंद्र कुमार,प्रदीप द्विवेदी सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही क्षेत्र के देवीगंज चौराहे पर रविवार को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि युवा शक्ति भाजपा के साथ है ।युवाओं के दम पर पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी ।अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों का पत्रक घर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि आम जनमानस में पार्टी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर विपक्षी अनर्गल प्रलाप कर रहे है ।अपने संबोधन में विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की युवाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत चर्चा की । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश लोधी, रूपेश प्रताप सिंह लकी, सुरेंद्र मिश्र, मनोज सिंह, पंकज तिवारी, चंद्रकेतु अवस्थी, सूर्यवीर सिंह, अनुज बाबा, प्रदीप सिंह, अभिषेक सिंह, मोहित चौरसिया व दीपू सिंह आदि लोग मौजूद रहे । इससे पूर्व कार्यक्रम में आए युवाओं को सरकार की उपलब्धियों का पत्रक वितरित कर मोबाइल मिस्ड कॉल से पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
