Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / आज का राशिफल—
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

आज का राशिफल—

आज का राशिफल—

【–आज का पञ्चाङ्ग–】
==================================================
दिनांक – 17 जून 2021
दिन = गुरुवार
संवत् = 2078 *(आनंद नाम संवत्सर)*
मास = ज्येष्ठ मास
पक्ष = शुक्ल पक्ष
तिथि = सप्तमी
नक्षत्र = पू० फा० नक्षत्र
योग = सिद्धि योग
दिशाशूल – दक्षिण दिशा
राहुकाल – मध्याह्न 1:30 बजे से 3 बजे तक

【 –विशेष टिप–】
===================================================
★★यदि आप अपने जीवन में समस्याओं से परेशान है तो आप रोज शाम को 6:00 बजे के बाद दो रोटी लें, इसमें से एक रोटी गाय को खिलाएं और एक रोटी किसी काले कुत्ते को खिलाएं, इससे आपकी परेशानियां धीरे धीरे समाप्त होने लगेंगी।
===================================================

【 –राशिफल–】

मेषः
दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजन की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे।

वृषभः
जिसे आप किसी काम का न समझते थे आज वही आप के कार्यो में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। सतर्क रहे।

मिथुनः
सामाज के कुछ लोग आपके द्वारा किये कार्यों से नाखुश होंगे। हालांकि, इन्हीं कार्यों से परिजन में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे।

कर्कः
आप की दिनचर्या बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है।

सिंहः
व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा।

कन्याः
दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख संभव है।

तुलाः
आलस त्यागें। समय पर काम करें। आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट और समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।

वृश्चिक:
आज आकास्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उमीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे।

धनुः
पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है।

मकरः
आप की मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मंदिर में जाकर सिंदूर और तैल अर्पण करें। रुके काम बनेंगे और सफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़ें।

कुम्भः
बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यो के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।

मीनः
आज आलस्य से बचकर रहें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यो में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान सम्भव है।
==================================================

(सरल उपाय,सहज समाधान ज्योतिष संस्थान)

(आपका सुखमय जीवन, हमारा उद्देश्य)

【पायें सरल उपायों से समाधान】

 

【–ज्योतिर्विद–】

पं. विष्णु स्वरूप अवस्थी
( कर्मकाण्ड,ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ)

About CMDNEWS

Check Also

बहराइच – बलहा का ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर शेरे बेचाई भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं की गिरफ्त में, महीनो से लटकता ताला

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव बलहा, बहराइच – ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर शेरे बेचाई जिला बहराइच के …

Leave a Reply