Breaking News
Home / बहराइच / जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने किया तटबन्धों का निरीक्षण
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने किया तटबन्धों का निरीक्षण

बहराइच । जनपद में संभावित बाढ़ के दृष्टिगत जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने अपर जिलाधिकारी राम सुरेश वर्मा, उप जिलाधिकारी कैसरगंज रामजीत मौर्य महसी के एस.एन. त्रिपाठी के साथ भगवानपुर से घाघराघाट तक स्थित बेलहा-बेहरौली तथा रेवली आदमपुर तटबन्ध का सघन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने तटबन्ध के निरीक्षण के दौरान गोलागंज कायमपुर में धनराशि रू. 21 करोड़ की लागत से प्रस्तावित स्पर निर्माण स्थल का निरीक्षण बाढ़ खण्ड के अधि.अभि. शोभित कुशवाहा व उप जिलाधिकारी महसी एस.एन. त्रिपाठी से आवश्यक जानकारी प्राप्त किया। यहाॅ पर बाढ खण्ड के अभियन्ता ने जिलाधिकारी को जानकारी दी की नाबार्ड द्वारा स्वीकृति प्रदान होते ही कार्य प्रारम्भ करा दिया जायेगा। 

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने गोलागंज स्थित स्पर नम्बर 01 तथा आदमपुर रेलवे क्रासिंग पर चल रहे अनुरक्षण कार्य का जायज़ा लेते हुए मौजूद अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि रेलवे लाईन और फसल अनुसंधान केन्द्र की सुरक्षा के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों को पत्र भी भिजवाया जाय।

मलखान सिंह की रिपोर्ट

About cmdnews

Check Also

42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित अंतर वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ आज 

रिपोर्ट कृष्णा गोपाल  42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित अंतर वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता का …

Leave a Reply