Breaking News
Home / Uncategorized / हत्या करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

हत्या करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

– गिरफ्तार अभियुक्त- 01. धनलाल शुक्ला पुत्र जगदीश शुक्ला नि0 उदयवत नगर बरईनपुरवा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा। पंजीकृत अभियोग- 01. मु0अ0सं0-51/21, धारा 363.302.201 भादवि थाना 3(2)(5) एस0सी0एस0टी0 एक्ट थाना तरबगंज जनपद गोण्डा। सक्षिप्त विवरण- दिनाक 18.02.2021 को थाना तरबगंज क्षेत्र के ग्राम उदयवत नगर बरईनपुरवा निवासी दौलत राम पुत्र बच्चा गौतम ने थाना तरबगंज में सूचना दी कि उसका 14 वर्षीय लड़का अमर कुमार सुबह शौच के लिये गया था जो अभी तक वापस नही आया है। इस सूचना पर थाना तरबगंज में तत्काल मु0अ0सं0-51/21, धारा 363 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर उक्त लड़के की तलाश हेतु टीमे लगायी गयी। दिनाक 19.02.2021 की दोपहर सूचना मिली कि अमर कुमार उपरोक्त का शव गांव के दक्षिण दिशा में हाई वोल्टेज विद्युत टावर के पास सरसो के खेत में पड़ा है। इस सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारीगण मय फील्डयूनिट, डाॅग स्क्वायड व स्वाट/सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुॅचकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने प्रभारी निरीक्षक तरबगंज को निर्देश दिये थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम, अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शिवराज व क्षेत्राधिकारी तरबगंज के पर्यवेक्षण में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आये उक्त आरोपी अभियुक्त को विजय नगर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 17.02.2021 को दौलत राम(वादी मुकदाम) अपनी पत्नी के ईलाज हेतु जिला अस्पताल गोण्डा में गया हुआ था। उसके घर पर उसकी लड़किया व मृतक अमर ही था कि गलत नियत से रात्रि के समय मौका पाकर घर में घुसने का प्रयास किया था, कि वादी के लड़के अमर द्वारा विरोध किया गया। उसी बात से छुब्ध होकर मैने दिनांक 18.02.2021 को शौच के लिये गये अमर उपरोक्त की गला दबाकर हत्या कर दी थी तथा शव को सरसों के खेत मे छुपाकर मौके से फरार हो गया था। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है। गिरफ्तार कर्ता टीम- 01.प्र0नि0 तरबगंज इन्द्रजीत यादव। 02. उ0नि0 जय हरि मिश्रा। 03. उ0नि0 बब्बन सिंह। 04. उ0नि0 रवि यादव। 05. हे0का0 अमर सिंह। 06. का0 कमलेश यादव। 07. का0 दीपक सिंह।

ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी गोंडा

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

रिसिया पॉवर हाउस विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से ग़ायब है एक हफ़्ते से बिजली

बहराइच:- रिसिया नगर में स्थित पॉवर हाउस में विगत कई दिनों से बिजली व्यवस्था चरमराई …

Leave a Reply