Breaking News
Home / World / प्रमुख खबरें / MUMBAI~PM नरेंद्र मोदी’🎬के कारण विवेक ओबरॉय को मिली जान से मारने की धमकी
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

MUMBAI~PM नरेंद्र मोदी’🎬के कारण विवेक ओबरॉय को मिली जान से मारने की धमकी

बाॅलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय बहुत जल्द फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में नरेंद्र मोदी के किरदार में दिखाई देंगे। अपने इस किरदार को लेकर विवेक ओबरॉय काफी चर्चा में चल रहे हैं। पिछले दिनों एक इवेंट के साथ मेकर्स ने इस फिल्म का दमदार पोस्टर रिलीज किया था। जोकि नरेंद्र मोदी के चाहने वालों ने काफी पसंद किया था।

विवेक ओबरॉय की ये फिल्म इस शुक्रवार की रिलीज होने वाली है। इससे पहले विवेक जमकर इसका प्रमोशन भी करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अब अभिनेता विवेक ओबरॉय को इसके चलते हाल ही में फोन पर धमकियां भी मिली थी। इस धमकियों की गंभीरता से लेते हुए विवेक ओबरॉय बुधवार को मुंबई पुलिस स्टेशन में पहुंच गए उन्होंने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस में कर दी। इसके बाद विवेक ओबरॉय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

खबर के अनुसार, विवेक ओबरॉय फिल्म में पीएम मोदी की भूमिका निभा रहे हैं। जिसके चलते उन्हें ये धमकी मिली है। मुंबई पुलिस के प्रोटेक्शन सेल ने भी विवेक ओबरॉय को इंटेलीजेंस के इनपुट्स के बाद प्रोटेक्शन और सिक्योरिटी देने का फैसला किया है। इसके बाद अब अगले कुछ दिनों तक विवेक ओबरॉय के सुरक्षा में दो कांस्टेबल तैनात होंगे। मिली जानकरी के अनुसार, मुंबई के जुहू पुलिस ने उनको ये सुरक्षा प्रदान की है।

About cmdnews

Check Also

बहराइच- जनरेटर है तो लेकिन खराब सालो से…. कैसे चले सामुदायिक अस्पताल नानपारा की व्यवस्था?

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नानपारा में जनरेटेर सालो से खराब स्थित में …

Leave a Reply