
रिपोर्ट-एम.असरार सिद्दीकी।
नानपारा/बहराइच- अपना दल (एस) की मासिक बैठक इमामगंज चौराहा गल्ला मंडी के सामने आर्यावर्त बैंक के बगल में एडवोकेट राम सिंह के आवास पर आयोजित की गयीं। जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष नानपारा पेशकार पटेल ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सदस्य कार्यकारिणी रामनिवास वर्मा ने अपने सम्बोधन मे कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नजदीक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि गांव व क्षेत्रों में जाकर प्रचार प्रसार करें। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि जिला अध्यक्ष गिरीश पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव-गांव जाकर पार्टी के सदस्य बनाये और उसके नीति के बारे बताये।

बैठक में पवन कुमार वर्मा, ननकू महाजन, रामधन वर्मा,बालमुकुंद पटेल, सुखविंदर सिंह, राम कृष्ण वर्मा,को पार्टी का नया सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर श्याम कुमार मिश्रा जिला मीडिया सचिव, जिला कार्यकारिणी सदस्य दफेदार वर्मासंजय साहू विधानसभा सचिव नानपारा, हीरालाल, सियाराम ठाकुर ,राम प्रसाद वर्मा, अनिल कुमार, शोभाराम, लच्छीराम वर्मा ,ब्रह्मा प्रसाद ,महेश कुमार वर्मा, संदीप कुमार वर्मा ,रमेश कुमार वर्मा, रामपाल ,फौदार वर्मा, रामधन वर्मा, आदि कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel