
अवैध बालू खनन के ठिकाने पर पुलिस ने मारा छापा।
खनन माफियों में मचा हड़कंप।
बहराइच- खैरीघाट थाने के बुढ़वा बाबा मंदिर के पास विगत कई दिनों से वृह्द रूप से अवैध बालू खनन का कारोबार चल रहा था।जिसकी प्रमुखता से खबर CMD न्यूज़ द्वारा चलाए जाने के बाद थाना खैरीघाट की पुलिस हरकत में आई और एक टीम बना कर बालू खनन माफियाओं के विरुद्ध पुलिस टीम ने रात में खनन के ठिकाने पर छापा मारा जहाँ उसे बड़ी सफलता हासिल हुई। पुलिस टीम ने जेसीबी सहित 8 ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर 12 लोग को गिरफ्तार कर लिया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel