CMD न्यूज़ ब्लॉक सम्वाददाता तेजवा पुर तिलक राम मिश्रा

बहराइच जिले के तहसील नानपारा विकास खण्ड शिवपुर में ग्राम पंचायत पाठक पुरवा के लोनियनपुरवा में22/08/2020, लगभग शाम 5 बजे एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची की डूबकर हुई मौत आपको बता दे कि नदी का जल स्तर बढने से गाँव में चारों तरफ बाढ़ के पानी से चारों तरफ तालाब व नाले पानी से लबालब भर जाने के कारण मुख्य मार्ग पर भी भारी मात्रा में जलभराव हो गया है

घर के पास में ही बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी उसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण बच्ची पानी में बह गई खोजबीन करने पर बच्ची का शव बरामद हुआ जिससे घर के लोगों में भारी कोहराम मच गया सूचना पाकर ग्राम प्रधान आदि लोग मौके पर पहुचें ग्राम प्रधान के द्वारा पंचनामा कराकर अग्रिम क्रिया की गई वहाँ पर मौजूद लोगों ने बताया कि पुलिया का निर्माण ना होने की वजह से यहाँ पर आय दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं

CMD News Newspaper & Live News Web Channel