Breaking News
Home / BREAKING NEWS / आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की जगत ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, सर्वेश शर्मा बने अध्यक्ष
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की जगत ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, सर्वेश शर्मा बने अध्यक्ष

बदायूँ, 31 अगस्त 2026। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक सोमवार को जगत ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं और संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी जिला सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक को जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष खजाना देवी, जिला महासचिव शोभा वर्मा और जिला संगठन मंत्री चांद बी ने संबोधित किया। वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता और आगामी जिला सम्मेलन को सफल बनाने पर जोर दिया।

इस दौरान जगत परियोजना की ब्लॉक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें सर्वेश शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष, सिकंदरी बेगम को ब्लॉक उपाध्यक्ष, रुक्मिणी देवी और मिथिलेश कुमारी को ब्लॉक सचिव, सलोनी यादव को ब्लॉक कोषाध्यक्ष तथा प्रेमवती को ब्लॉक संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य फोकस आगामी आंगनबाड़ी जिला सम्मेलन को सफल बनाने पर रहा।

इस अवसर पर पुष्पा देवी, उर्मिला देवी, सलोनी देवी, लक्ष्मी देवी, निदा परवीन, वंदना सक्सेना, दान कुमारी, रीता, सीता देवी, मिथिलेश, सयमा परवीन, शबाना, संजीदा खातून, रामगुनी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

 

बदायूँ से हरि शरण शर्मा की रिपोर्ट।

About cmdnews

Check Also

खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उसावा व म्याऊ में जिला बाल संरक्षण इकाई के अन्तर्गत ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन।

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा ब्यूरो चीफ बदायूं 4/9/2026 महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं …

Leave a Reply

WhatsApp