Breaking News
Home / BREAKING NEWS / सफाई कर्मचारी संघ ने चयनित ग्राम पंचायत अधिकारी प्राची सिंह का किया स्वागत
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

सफाई कर्मचारी संघ ने चयनित ग्राम पंचायत अधिकारी प्राची सिंह का किया स्वागत

गोंडा: मेहनत की उड़ान ने रचा इतिहास, सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने किया भव्य स्वागत कहा जाता है कि हालात चाहे जैसे हों, हौसले बुलंद हों तो मंजिल जरूर मिलती है विकासखंड बेलसर के ग्राम पंचायत गंगरौली के बिना बाप की छाया के स्वर्गीय संजय सिंह की बिटिया प्राची सिंह ने इसी कहावत को सच कर दिखाया बिना पिता के अभावों में पली-बढ़ी प्राची ने कठिन परिश्रम से ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर चयनित होकर न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे बेलसर ब्लॉक के लिए प्रेरणा बन गई पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने प्राची सिंह के आवास पहुंचकर फूल-माला, मिठाई, रानी लक्ष्मी बाई जी की तस्वीर और गमछा भेंट कर सम्मानित किया जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि “प्राची ने साबित कर दिया कि मेहनत से सब कुछ हासिल किया जा सकता है ये सफलता हर उस बच्चे के लिए संदेश है जो सोचता है कि संसाधन कम हैं तो सपना बड़ा नहीं देख सकते उन्होंने संघ की ओर से आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी मां बाप के बच्चे को पढ़ाई में मदद चाहिए तो संघ हर संभव सहयोग करेगा इस मौके पर प्रधान रोहित सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अमीर अहमद ब्लॉक अध्यक्ष लोकनाथ शुक्ला, रघुनाथ मौर्य, रामकरन वर्मा, वरिष्ठ कर्मचारी नेता जुबेर अहमद महेश चौरसिया अनिल कुमार ओझा वैभव राज मिश्रा विवेक तिवारी सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे

About cmdnews

Check Also

खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उसावा व म्याऊ में जिला बाल संरक्षण इकाई के अन्तर्गत ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन।

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा ब्यूरो चीफ बदायूं 4/9/2026 महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं …

Leave a Reply

WhatsApp