Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, रामगढ़ताल में आयोजित पीआरडी जवानों के सम्मेलन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, रामगढ़ताल में आयोजित पीआरडी जवानों के सम्मेलन

रिपोर्ट सुनिल तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट गोंडा 

दिनांक 18 अगस्त 2026 // मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, रामगढ़ताल में आयोजित पीआरडी जवानों के सम्मेलन में पीआरडी जवानों तथा उनके परिवार को 5 लाख तक के इलाज हेतु पीआरडी कैशलेस हेल्थ कार्ड तथा उनके दैनिक मानदेय भत्ते को 500 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 600 रुपए प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की गई।इसका लाभ प्रदेश के लगभग 31 हजार जवानों को प्राप्त होगा।उक्त अवसर पर सरोजनी नगर, जनपद लखनऊ में पीआरडी जवानों हेतु रु. 23 करोड़ लागत के बैरक का शिलान्यास भी किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में प्रतिनिधि मा. विदेश राज्य मंत्री एवं सांसद गोण्डा,रमाशंकर मिश्र की उपस्थिति में किया गया।उक्त कार्यक्रम में पीआरडी जवानों के साथ-साथ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आयुषी वर्मा,सहर फात्मा एवं वरिष्ठ सहायक उषा कुमारी उपस्थित रहीं। (पंकज तिवारी, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी गोण्डा)

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच के नानपारा में रामलीला मंच से पेड़ कटान और कमीशन के आरोपों तक गरमाई सियासत, दिलीप वर्मा के आरोपों पर रामनिवास वर्मा का पलटवार—CM और मंत्री को लिखे पत्रों का दिया हवाला

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव दिलीप वर्मा ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, रामनिवास वर्मा बोले—आरोप निराधार; …

Leave a Reply

WhatsApp