Breaking News
Home / BREAKING NEWS / मझारा तौकली के बिरजा पकडिया व अर्जुनपुरवा का डीएम व एसपी ने किया भ्रमण
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मझारा तौकली के बिरजा पकडिया व अर्जुनपुरवा का डीएम व एसपी ने किया भ्रमण

रिपोर्ट जितेंद्र कुमार गौतम

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत के साथ विकास खण्ड फखरपुर अन्तर्गत ग्राम बृजापकरीपुरवा व अर्जुनपुरवा का भ्रमण कर जनपद में हो रही वर्षा के दृष्टिगत घाघरा नदी के जल स्तर में हुई वृद्धि के कारण जल भराव की स्थिति का जायज़ा लेते हुए मौके पर मौजूद ग्रामवासियों से वार्ता कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। डीएम ने बताया कि तहसील प्राासन के साथ-साथ सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी निरन्तर भ्रमणशील रहकर स्थिति पर सतर्क दृष्टि बनाये हुए हैं। डीएम ने ग्रामवासियों को सुझाव दिया कि आप लोग भी पूरी तरह से सतर्क रहें। बच्चों को पानी के आस-पास न जाने दें। प्रशासन की ओर से कोई भी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल चिन्हित किये गये सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जायें। डीएम ने बताया कि किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी।डीएम ने तहसील प्रशासन को निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। सभी सम्बन्धित अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहकर स्थिति पर सतर्क दृष्टि बनाये रखें। डीएम ने कहा कि संभावित बाढ़ के दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्यों को निर्बाध रूप से संचालित करने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाय। डीएम ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या परिवार प्रभावित होता है तो उसे तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाय। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कैसरगंज प्रशान्त कुमार नायक, तहसीलदार व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।*

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच के नानपारा में रामलीला मंच से पेड़ कटान और कमीशन के आरोपों तक गरमाई सियासत, दिलीप वर्मा के आरोपों पर रामनिवास वर्मा का पलटवार—CM और मंत्री को लिखे पत्रों का दिया हवाला

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव दिलीप वर्मा ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, रामनिवास वर्मा बोले—आरोप निराधार; …

Leave a Reply

WhatsApp