Breaking News
Home / BREAKING NEWS / तकनीकी (डिजिटल )तरीके से बनेंगे ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

तकनीकी (डिजिटल )तरीके से बनेंगे ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा ब्यूरो चीफ

बदायूँ 12/8/2026  राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत उझानी विकास खंड के सभागार में पी डी पी (पंचायत डेवलपमेंट प्लान )का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । मास्टर ट्रेनर अरुण शेखर ने जी पी डी पी क्या , क्यों ,कैसे, के बारे मे जानकारी दी। तथा ग्रीन पंचायत के बारे में भी बताया ।नवीन तकनीकी जानकारी 100 अंक के 15 प्रश्नों के बारे में मास्टर ट्रेनर सुष्मा राठोर ने जानकारी दी ।

मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना ने पोर्टल पर जीपीडीपी कैसे फीड की जाती है । उसके बारे में तथा सोलह वे वित्त आयोग के बारे में तथा ग्रीन पंचायत तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया । मास्टर ट्रेनर राहत जहां ने आई गोट कर्म योगी पोर्टल ,तथा टी एम पी के बारे में चर्चा की ।इस मौके पर ए डी ओ पंचायत , ग्राम पंचायत सचिव , तथा ग्राम पंचायत सहायक उपस्थित रहे । यह कार्यक्रम पंचायती राज विभाग बरेली मंडल बरेली के द्वारा आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में विशेष सहयोग लव कुमार सिंह का रहा ।सभी प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया । तथा आगे मन से कार्य करने की शपथ ली ।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच के नानपारा में रामलीला मंच से पेड़ कटान और कमीशन के आरोपों तक गरमाई सियासत, दिलीप वर्मा के आरोपों पर रामनिवास वर्मा का पलटवार—CM और मंत्री को लिखे पत्रों का दिया हवाला

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव दिलीप वर्मा ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, रामनिवास वर्मा बोले—आरोप निराधार; …

Leave a Reply

WhatsApp