रिपोर्ट हरि शरण शर्मा ब्यूरो चीफ

बदायूं 23/5/2026 अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक का आयोजन मालवीय आवास गृह बदायूं पर आयोजितकिया गया ।
बैठक में भीषण गर्मी में भी आंगनबाड़ी केंद्रों के खुलने का आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने खुलकर विरोध किया । मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता ने कहा कि इस समय गर्मी लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान चल रहा है । ऐसे में छोटे बच्चों को लू लगने , अथवा दस्त होने की संभावना अधिक रहती है । जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय की भांति आंगनबाड़ी केंद्रों में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित होना चाहिए । क्योंकि प्रदेश के अन्य जनपद जैसे – लखनऊ , ललितपुर , मैनपुरी , सीतापुर आदि में ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित हो चुका है । जनपद बदायूं में भी लोग गर्मी से बेहाल हैं ।
म्याऊं परियोजना की सहायिका पुष्पा देवी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन धारण किया गया । तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई । सहसवान एवं आसफपुर परियोजना की कार्यकत्रियों ने प्रोत्साहन राशि की समस्या को उठाया ।
इस अवसर पर एक ज्ञापन ए डी एम प्रशासन श्री अरुण कुमार के लिए प्रेषित किया गया । जिसमें ग्रीष्मकालीन अवकाश , तथा जिला स्तर पर डी पी ओ एवं समस्त सी डी पी ओ के साथ बैठक का पत्र जारी किये जाने की मांग की गई ।
इस अवसर पर कुमकुम जौहरी ,उर्मिला कश्यप , निशा सक्सेना , विमला कश्यप , नीलम कुमारी चौहान, श्यामा देवी, उषा, सरला देवी, पूजा पुंडीर, प्रवेश कुमारी चौहान, खजाना देवी, सिकंदरी बेगम, रानू सिंह, शीला देवी, चांदवी , माया देवी, पुष्पा देवी, रामदेवी, सुमन लता ,निशा कुमारी, पूनम शर्मा , रेखा देवी , आशावती , ममता, मुन्नी देवी . आदि
ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये । तथा सर्वसम्मति से प्रवेश कुमारी चौहान के लिए जिला कोषाध्यक्ष घोषित किया गया ।एवं सभी पदाधिकारी से आगे आने वाले जून के माह में ब्लॉक स्तर पर एक-एक बैठक करने का संबंध में भी अपील की गई है ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel