बहराइच 30 दिसंबर , गायत्री चेतना केंद्र (मैदानी बाबा आश्रम डीगिहा) परिसर में आज गायत्री परिवार से जुड़े परिजन , समाजसेवी व सनातन धर्म से जुड़े हुऐ लोगो ने बैठक कर नव वर्ष में हिन्दू धर्म में व्याप्त अंध विश्वास अशिक्षा, कुरीतियों तथा जातीय भावना को समाप्त करने के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने का बहुआयामी कार्यक्रम तय किया हैं l उपस्थित लोगों ने पर्यावरण ,जल संरक्षण व नशा उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कार्य योजना भी बनाई है l
गायत्री परिजनों व सनातन धर्म से जुड़े हुऐ लोगो की बैठक को संबोधित करते हुए गायत्री चेतना केंद्र संस्थापक /प्रबन्धक आर0 पी0 एन0 श्रीवास्तव ने कहा कि समाज में छुआ छूत व ऊंच नीच तथा जातीयता की भावना बढ़ती जा रही है इससे सनातन समाज का विघटन हो रहा है ऐसे में हम सबका दायित्व बनता है कि जनचेतना अभियान चला कर लोगों को सामाजिक व अखंडता का प्रभावी संदेश दे ताकि हमारा समाज मजबूत व अखंड बना रहे l
चेतना समिति संरक्षक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट (अध्यक्ष मालवीय मिशन अवध) ने बताया कि संगठन के तत्वधान में पर्यावरण,जल संरक्षण व नशा उन्मूलन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान से जन जन को जोड़ने के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाई गई है जिसमें गायत्री परिवार के अलावा सनातन धर्म से जुड़े सामाजिक व धार्मिक संगठनों का भी सहयोग लिया जा रहा हैं l
आयोजित कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष अनिल मिश्रा एडवोकेट ने किया धन्यवाद ज्ञापन गायत्री परिजन जगदीश प्रसाद मिश्रा ने किया बैठक की अधिकता इंजी0 राधे श्याम श्रीवास्तव ने किया l
आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से बैठक में श्री राधे श्याम श्रीवास्तव ,प्रेम चंद श्रीवास्तव ,शिव पूजन वर्मा ,राम गोपाल वर्मा ,कप्तान सिंह ,महेश मिश्रा ,बी डी श्रीवास्ताव ,अभिषेक द्विवेदी , कानूनविद अनिल त्रिपाठी एडवोकेट , जगदीश प्रसाद मिश्रा ,दुर्गेश मिश्रा ,श्रीमती कांति मिश्रा ,श्रीमती नागेश्वरी वर्मा श्रीमती बी डी श्रीवास्तव ,श्रीमती नीलम चौधरी , महामंत्री पी 0 आर 0 द्विवेदी , ओम प्रकाश सक्सेना प्रवक्ता डॉ ० पंकज श्रीवास्तव सहित आदि उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक संकल्प भी लिया गया l
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
