रिपोर्ट कृष्णा गोपाल

बहराइच 15 दिसम्बर। जिले मे संचालित योजनाओं के भूमि अर्जन कार्यों की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। समीक्षा बैठक में अधिशासी अभियंता/सर्वेयर एन.ई.आर. द्वारा जरवल-बहराइच की प्रस्तावित नई रेल लाइन योजना को पी.पी.टी. माध्यम से दिखाया तथा योजना संबंधी ग्रामों का विवरण प्रस्तुत किया गया योजना में जिले के 62 ग्रामों की भूमि का अधिग्रहण किया जायेगा।
डीएम श्री त्रिपाठी ने बहराइच खलीलाबाद नई रेल लाइन के बहराइच सेक्शन में प्रभावित 05 ग्रामों की परिसम्पत्तियों का मूल्यांकन उपलब्ध कराने हेतु वन विभाग को कडे निर्देश दिये गये तथा एन.एच.ए.आई. के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि जो भूमि वन विभाग के नाम होनी है उसका प्रस्ताव उपजिलाधिकारी नानपारा को उपलब्ध करा दिया जाय। डीएम द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि योजना प्रभावित सभी जिन 62 ग्राम में 3डी का प्रकाशन हो गया है उनके राजस्व अभिलेख खसरा खतौनी आदि सक्षम प्राधिकारी को 01 सप्ताह में उपलब्ध कराये।

बैठक में उपस्थित प्रबंध निदेशक एन.एच.ए.आई. प्रशांत बाजपेयी द्वारा जनपद मे प्रस्तावित गोरखपुर शामली हाईस्पीड एक्सेस कान्ट्रोल कारीडोर की जानकारी उपलब्ध करायी गयी तथा बताया गया कि कारीडोर के निर्माण हेतु बहराइच, कैसरगंज, महसी तहसील के कुल 54 ग्रामों की भूमि प्रभावित होगी। प्रबंध निदेशक एन.एच.ए.आई. द्वारा भूमि अधिग्रहण हेतु सक्षम प्राधिकारी नियुक्ति करने तथा सभी 54 ग्रामों के राजस्व मैप उपलब्ध कराने हेतु पत्र प्रस्तुत किया गया। डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट बहराइच को निर्देशित किया की गोरखपुर शामली हाईस्पीड एक्सेस कान्ट्रोल कारीडोर हेतु सक्षम प्राधिकारी नामित किये जाने हेतु पत्रावली प्रस्तुत की जाये तथा ग्राम के राजस्व मैप उपलब्ध कराये जाये। जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को बहराइच बाईपास के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
समीक्षा बैठक में नगर मजिस्ट्रेट बहराइच, अधिशासी अभियंता प्रान्तीय खण्ड, अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता रेलवे गोरखपुर, तहसीलदार महसी, नायब तहसीलदर नानपारा, सहायक अभियंता सिचाई विभाग खण्ड-5, सर्वेयर वन विभाग, अधिशासी अभियंता/सर्वेयर एन.ई.आर. व प्रबंध निदेशक एन.एच.ए.आई. बहराइच उपस्थित रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel