Breaking News
Home / BREAKING NEWS / पीएम मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत आयोजित हुआ रिवर रैंचिंग कार्यक्रम
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

पीएम मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत आयोजित हुआ रिवर रैंचिंग कार्यक्रम

रिपोर्ट कृष्णा गोपाल 

 

मरीमाता के निकट पावन सरयू नदी में 02 लाख मत्स्य अंगुलिका का सांसद ने किया संचय

मत्स्य संपदा संरक्षण में संचय की महत्वपूर्ण भूमिका: डॉ. आनन्द कुमार गोंड

बहराइच 08 नवम्बर। मत्स्य विभाग की ओर से सरयू नदी के पावन तट पर स्थित श्री मरीमाता मन्दिर के निकट मुख्य अतिथि सांसद बहराइच आनन्द कुमार गोंड ने निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार निषाद व अन्य के साथ प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड एनएफडीबी हैदराबाद के सहयोग से 2.0 लाख मत्स्य अंगुलिका बीज का संचय किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि रिवर रैंकिंग कार्यक्रम से नदियों में मत्स्य प्रजाति का संरक्षण एवं जल की गुणवत्ता में सुधार होने के साथ-साथ नदियों को स्थानीय प्रदूषण से बचाया जा सकता है। नदियों में 01 कि.मी. में 5 कुण्टल मत्स्य उत्पादन प्राप्त किए जाने की मंशा है। नदियों में अवैध रूप से मत्स्य प्रजाति के प्रजनन का शिकार होने से शासन के मंशा के अनुरूप मत्स्य उत्पादन की प्राप्ति नहीं हो पा रही है। इसी को पूरा करने के लिए नदियों में 2 लाख मत्स्य बीच का संचय प्रवाहित किया गया है जिससे गरीब मछुआ समुदाय के मछुआरों व उनके परिवार को रोजी-रोटी रोजगार सृजन और उनकी आय दोगुना हो सके।

इस अवसर पर प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य बाबूराम ने बताया कि मत्स्य विभाग की संचालित योजनाओं का विस्तार पूर्वक जानकारी दी मत्स्य संपदा को संरक्षित रखने तथा जलीय पारस्थिति की तंत्र को संरक्षित करने के उद्देश्य से सरयू नदी में दो लाख मत्स्य बीच का संचय उत्तर प्रदेश मत्स्य बीज विकास निगम सरयू आयोध्या के द्वारा रिवर रैंकिंग कार्यक्रम के तहत कराया गया है। इस अवसर पर जनपद के मत्स्य जीवी सहकारी समिति के डायरेक्टर जवाहर लाल धीवर व समित के अध्यक्ष, सचिव व सदस्य गण उपस्थित रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp