Breaking News
Home / BREAKING NEWS / डीएम ने किया निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन के कार्यों का निरीक्षण
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

डीएम ने किया निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन के कार्यों का निरीक्षण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ : 07/11/2025 जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ सैजनी में बनाए जा रहे महिला पीएसी बटालियन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि ने बताया कि आवासीय भवनों का निर्माण अगस्त-सितंबर 2026 तक कार्य पूर्ण कर हस्तांतरित कर दिया जाएगा। अनावासीय भवनों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है।

जिलाधिकारी अवनीश राय ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ दातागंज तहसील के सैजनी में निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

उन्होंने वहां नक्शे का अवलोकन कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। अनावासीय भवनों का निर्माण पूर्ण हो गया है। आवासीय भवनों के लिए रिटैंडरिंग करीब 176 करोड रुपए की हुई है। आवासीय भवनों की कुल लागत करीब 267 करोड रुपए की है। आवासीय भवनों का 42 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, कार्यदायी संस्था यूनिक इंफ्रा के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार शर्मा सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp