Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या ने महिला जनसुनवाई कर गुणवत्तापरक निस्तारण के दिए निर्देश
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या ने महिला जनसुनवाई कर गुणवत्तापरक निस्तारण के दिए निर्देश

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

 

पोषण पंचायत कार्यक्रम में हुआ गोद भराई व अन्नप्रासन, योजनाओं व हेल्पलाइन नम्बरों की दी जानकारी

बदायूँ : 15/10/2025 मा0 सदस्या राज्य महिला आयोग अवनी सिंह ने मिशन शक्ति अन्तर्गत महिला जनसुनवाई का आयोजन पी0डब्लू0डी गेस्ट हाउस में करते हुए प्राप्त शिकायतों को सुनकर उनके गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण किये जाने के निर्देर्श सम्बंधित अधिकारियों को दिये। मा0 सदस्य ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें।

इस अवसर पर महिला उत्पीड़न, हत्या, घरेलू हिंसा, सम्पत्ति विवाद से सम्बन्धित सहित कुल 7 शिकायती पत्र प्राप्त हुये। ब्लॉक उझानी में पोषण पंचायत कार्यक्रम व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उझानी में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में उन्होंने प्रतिभाग किया।

मा0 सदस्या राज्य महिला आयोग अवनी सिंह ने कहा कि महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक समय उनके साथ खड़ा है।

उन्होने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए उनका गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं।

मा0 सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अवनी सिंह द्वारा महिला सुरक्षा पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तथा योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुचायें जाने हेतु प्रेरित किया गया। मा0 सदस्या द्वारा अपने जीवन तथा संघर्षों के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि मेरे पति आकस्मिक मृत्यु के उपरान्त मैने अपने घर परिवार को सभाला उसके बाद मे महिलाओं के हित के लिये लगातार कार्य कर रही हूँ जिसके कारण मैं वर्ष 2019 से लगातार राज्य महिला आयोग मे सदस्य के पद पर कार्य कर रही हूँ।

मा0 सदस्य द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत ब्लॉक उझानी में पोषण पंचायत कार्यक्रम के अन्तर्गत लगे विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया गया तथा कार्यक्रम में आयी 05 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, सात माह तक के 05 बच्चो का अन्नप्राशन किया गया। मा0 सदस्य द्वारा बताया गया कि महिला संबंधी किसी भी शिकायत को टोल फ्री नंबर 18001805220 वॉटसएप नंबर 6306511708 पर भी किया जा सकता है।

मा0 सदस्या द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उझानी में जन्मी कन्याओं को बेबी किट तथा केक काटकर नवजात बालिकाओं का जन्मदिन मनाया और आशीर्वाद दिया।

पोषणा पंचायत कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि आगनबाडी के माध्यम से 06 साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओ का पूर्ण पोषण, स्वास्थ्य जॉच, टीका करण, प्री स्कूल शिक्षा और पोषण, मातृत्व वन्दना व स्वास्थ्य शिक्षा जैसे सक्षम योजनाएं पोषण अभियान के तहत चलायी जा रही समस्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं तथा बालिका सुरक्षा के अन्तर्गत चलाये जा रहे कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दी गई, महिलाओं एवं बच्चों से संम्बंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बर 1098, 1090, 112, 181, 1076 व 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुये घरेलू हिंसा, बाल विवाह, चाइल्ड लाइन कन्या सुमगला, बाल सेवा योजना सामान्य तथा स्पांसरशिप व निराश्रित महिला पेशन आदि योजनाओें की जानकारी देकर जागरुक किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी उझानी, चिकित्सा अधीक्षक,चिकित्सा अधिकारी उझानी, बाल परियोजना अधिकारी वजीरगंज, विशेष कुमार बाल परियोजना अधिकारी कादरचौक, आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे‌।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply