Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / वन्य जीव हमले में मृतक वृद्ध दम्पत्ति के घर पहुंचे वन मंत्री
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

वन्य जीव हमले में मृतक वृद्ध दम्पत्ति के घर पहुंचे वन मंत्री

रिपोर्ट कृष्णा गोपाल

बहराइच 05 अक्टूबर। राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ.प्र. डाॅ. अरूण कुमार ने जनपद भ्रमण के दौरान प्रमुख सचिव, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अनिल कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव, अनुराधा वेमुरी, मुख्य वन संरक्षक मध्य क्षेत्र रेणु सिंह, वन संरक्षक देवीपाटन वृत्त सेम्मारन, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व प्रभागीय वनाधिकारी डाॅ. राम सिंह यादव के साथ विकास खण्ड फखरपुर अन्तर्गत वन्यजीव प्रभावित क्षेत्र के भ्रमण के दौरान उच्चापाही (भिरगूपुरवा), ग्राम मझारा तौकली में पिछले दिनों वन्य जीव हमले में मृतक छेद्दन पुत्र स्व. जनार्दन व श्रीमती मुनकिया पत्नी छेद्दन के घर जाकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

मृतक दम्पत्ति के पुत्र झब्बर व ओमप्रकाश से भेंट करते हुए कहा कि इस हृदय विदारक घटना से प्रदेश के मुख्यमंत्री अत्यन्त दुखी है। डाॅ. कुमार ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आपके बीच उपस्थित हुआ हूॅ। मंत्री ने मृतकों के आश्रित पुत्रो से परिवार की आजीविका, बच्चों की शिक्षा दीक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार आपके साथ है। प्रभावित परिवारों को सरकार द्वारा अनुमन्य हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी।

मंत्री के भ्रमण की विशेष बात यह रही कि उन्होंने ग्रामवासियों को जागरूक किया कि बच्चों एवं महिलाओं का विशेष ध्यान रखें, बच्चों को अकेले बाहर न निकलने दें। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि घरों के बाहर न सोये। बल्कि दरवाजा बन्द करके घरों के अन्दर सुरक्षित रहें। अंघेरे में शौंच के लिए बाहर न जाये। घरों में बने शौचालय का प्रयोग करें। उन्होंने लोगों को सुझाव दिया कि अकेले निकलने के बजाय समूह में निकले। उन्होंने कहा कि मानव जीवन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आवश्यकता पड़ने पर और भी लोगों को लगाया जायेगा। मंत्री ने वन्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी सजगता के साथ रेस्क्यू आपरेशन संचालित प्रभावित ग्रामों को हिंसक वन्य जीव की समस्या से मुक्त कराया जाय।

इसके पश्चात मंत्री डाॅ. कुमार ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों व जिलाधिकारी के साथ नदी के कछार में जाकर वन्य विभाग के सर्चिंग प्वाईन्ट का निरीक्षण कर वन विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिये। सर्चिंग प्वाईन्ट से वापस आकर मा. मंत्री ने ग्राम भिरगूपुरवा के ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें भी जागरूक रहने की सीख दी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि खोखर सहित अन्य अधिकारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुन्ना सिंह तथा क्षेत्रीय गणमान्य व संभ्रान्तजन मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply