Breaking News
Home / BREAKING NEWS / मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ : 04/10/2025 राजकीय फल संरक्षण एंव प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी नवीन चन्द्र आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री खाद्य प्रसस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत दो दिवसीय खाद्य प्रंसस्करण प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 03 व 04 अक्टूबर 2025 को ग्राम व न्याय पंचायत अहिरवारा विकास खण्ड उझानी बदायूँ मे शुरू किया गया, जिसका उद्घाटन जिला ग्रामोउधोग अधिकारी संदीप कुमार ने फीता काट कर किया।

प्रभारी राजकीय फल सरक्षण एंव प्रशिक्षण केन्द्र नवीन चन्द्र आर्य ने बताया कि दो दिवसीय खाद्य प्रंसस्करण प्रशिक्षण का समापन 04 अक्टूबर 2025को देवकी ग्राम प्रधान, न्याय पंचायत अहिरवारा द्वारा प्रमाण पत्र वितरित कर के किया गया।

इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ प्रमोद कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी बदायूँ, डा० आर०एन० सिंह, हिमांशु सैनी द्वारा मुख्यमंत्री खाद्य प्रशिक्षण इकाई लगाने पर जोर दिया व लघु उद्योग जैसे-पापड, अचार कचरी, मसाला आटा चक्की, पास्ता आदि उद्योग लगाने हेतु प्रेरित किया प्रभारी द्वारा बताया गया।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की दो दिवसीय खाद्य प्रशिक्षण योजना बहुत ही उत्कृष्ठ योजना है। इसमे बेरोजगार युवक-युवतियो को खाद्य प्रसंस्करण इकाई घरेलु स्तर से लगाकर अपना स्वंय का रोजगार कर सकते है, जिसमे सरकार की तरफ से योजना लागत का 50 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख मशीन व उपकरण मद मे अनुदान प्रदान किया जायेगा।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp