Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम व वीवीपीएटी वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम व वीवीपीएटी वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

 

बदायूँ : 27 /08/2025 जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट में स्थापित ई0वी0एम0 व वी0वी0पी0ए0टी0 वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया। उन्होंने वहां सीसीटीवी से की जा रही निगरानी को दिखा। वेयरहाउस में कक्षों पर लगाई गई सीलो को चेक किया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि की गई व्यवस्थाओं से पूर्ण रूप से संतुष्ट नजर आए।

जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि ई0वी0एम0(इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) व वी0वी0पी0ए0टी0 (वोटर वैरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। वेयरहाउस में 24 घंटे सुरक्षा बल तैनात रहता है तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मासिक व त्रैमासिक आंतरिक व बाह्य निरीक्षण भी मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में किया जाता रहा है। उन्होंने उपस्थित पुलिस कार्मिकों को सजगता से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने वहां प्रकाश व्यवस्था व साफ सफाई की व्यवस्था को भी जांचा व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे ।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply