Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / ग्राम मैकूपुरवा में मुख्य राजस्व अधिकारी/उप संचालक चकबन्दी देवेन्द्र पाल सिंह की अध्यक्षता में चकबन्दी कार्यों व समस्याओं के सम्बन्ध में चौपाल का आयोजन किया गया।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

ग्राम मैकूपुरवा में मुख्य राजस्व अधिकारी/उप संचालक चकबन्दी देवेन्द्र पाल सिंह की अध्यक्षता में चकबन्दी कार्यों व समस्याओं के सम्बन्ध में चौपाल का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट कृष्णा गोपाल 

बहराइच 27 अगस्त। शासन की मंशा के अनुसार प्रदेश के चकबन्दी आयुक्त के निर्देश के अनुपालन में तहसील महसी अन्तर्गत ग्राम मैकूपुरवा में मुख्य राजस्व अधिकारी/उप संचालक चकबन्दी देवेन्द्र पाल सिंह की अध्यक्षता में चकबन्दी कार्यों व समस्याओं के सम्बन्ध में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी सुखेन्द्र सिंह, चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम सुखेन्द्र सिंह, सहायक चकबन्दी अधिकारी विशेश्वरगंज रामकुमार वर्मा, चकबन्दीकर्ता प्रमोद कुमार वर्मा, चकबन्दी लेखपाल शेखर तिवारी, ग्राम प्रधान मैकूपुरवा एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

मुख्य राजस्व अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि ग्राम सैकपुरवा के चक निर्माण का कार्य किया जा रहा है। मैकपुरवा ग्राम पंचायत में 10 मजरे लगते हैं, जिसमें सभी मजरों के कृषकों ने चौपाल में प्रतिभाग किया। चौपाल में उपस्थित कृषकों/ग्रामवासियों से संवाद करते हुए चकबन्दी प्रक्रिया के लाभों को बताया गया कि चकबन्दी में आप लोगों की बिखरी हुई जोतों को एकत्र किया जायेगा तथा आवश्यकतानुसार चकरोड व नाली दी जायेगी, जिससे कृषि कार्य करने में सुविधा हो।। ग्रामवासियों द्वारा की गयी शिकायतों में कुछ शिकायतों का निस्तारण स्थल पर करा दिया गया तथा कुछ शिकायतों के निस्तारण हेतु बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी को निर्देशित किया गया है।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply